Breaking News
सीएम योगी का  बड़ा बयान। दोषियों को सजा मिलेगी, घटना की जिम्मेदारी जवाबदेही तय होगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस हादसे में घायल हुए लोगों से बागला संयुक्त चिकित्सालय में भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना ।Big Breking हाथरस काण्ड में मृतकों की सूची जारी ।हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ में लगभग 100 लोगों की मौत । प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदना व्यक्त की ।मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के दिए निर्देश।।भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संदर्भ में जागरूकता हेतु थाना पुरवा पर अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी की अध्यक्षता में संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन ।

देश / विदेश

यूक्रेन के 65 कैदियों को लेकर जा रहा रूस का प्लेन क्रैश।

रूस का प्लेन इल्यूशिन II-76 मिलिट्री प्लेन यूक्रेन की सीमा से सटे इलाके बेलगोरोद में क्रैश हुआ है।
इस प्लेन से यूक्रेन के 65 युद्धबंदियों को ले जाया जा रहा था। प्लेन में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।
रूस के गवर्नर ने पुष्टि करते हुए कहा है कि यूक्रेन के पास क्रैश प्लेन में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।
रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी आरआईए ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि यूक्रेन के इन युद्धबंदियों को कैदियों की अदला-बदली समझौते के तहत यूक्रेन ले जाया जा रहा था।
दुर्घटना के समय प्लेन में युद्धबंदियों के अलावा चालक दल के छह सदस्य और तीन अन्य लोग भी सवार थे।
रूस के इल्यूशिन II-76 मिलिट्री प्लेन को सैनिकों, सामान, सैन्य उपकरण और हथियारों को लाने ले जाने के लिए डिजाइन किया गया।
विमान की क्षमता 90 यात्रियों तक को ले जाने की है।
रूस के स्थानीय गवर्नर वयाचेस्लाव ग्लाडकोव ने कहा कि कोरोचांस्की जिले में घटना हुई और वह घटनास्थल पर जाकर इसका निरीक्षण करेंगे।
जांचकर्ता और आपातकर्मी पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद हैं।
बता दें कि यूक्रेन की सीमा से सटे बेलगोरोड क्षेत्र पर हाल के महीनों में यूक्रेन से कई हमले हुए हैं।
बीते साल दिसंबर में यहां एक मिसाइल हमला भी हुआ था, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी।

Tv Bharatvarsh

Related Articles

Back to top button