धर्मपाल बने उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के नये संगठन मंत्री
अभी झारखण्ड के संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सम्भाल रहे थे
![](https://tvbharatvarsh.in/wp-content/uploads/2022/08/20220810_170416-780x470.jpg)
लखनऊ उत्तर प्रदेश धर्मपाल को सुनील बंसल की जगह बनाया गया संगठन मंत्री
8 वर्षों बाद उत्तर प्रदेश को मिला भारतीय जनता पार्टी को नया संगठन मंत्री
धर्मपाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद धर्मपाल 1986 में विद्यार्थी परिषद में आए। 1991 से पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में काम शुरू हुआ। उन्हें पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। अभी वे विद्यार्थी परिषद के पूर्व और पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में मध्य पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री सह गिरिडीह निवासी गोपाल शर्मा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धनबाद विभाग के प्रचारक नियुक्त किया है। वे प्रदेश महाविद्यालय छात्र संगठनों के प्रभारी का दायित्व संभालेंगे। 1990 से विद्यार्थी परिषद से जुड़े शर्मा 1993 से पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। बीएससी एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद परिषद में संयुक्त बिहार प्रांत के प्रदेश मंत्री और प्रदेश संगठन मंत्री भी रहे।