Thana makhiUnaao police
युवती की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।
दिनांक 28.06.2024 को मोहिनी पुत्री सरदार यादव उम्र करीब 22 वर्ष ग्राम अमलोना थाना माखी जनपद उन्नाव का शव घर के परिसर में शौचालय के पीछे मिला था।
![](https://tvbharatvarsh.in/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240630-WA0029-780x470.jpg)
माखी, उन्नाव
युवती की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय दक्षिणी एवं क्षेत्राधिकारी महोदय सफीपुर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना माखी पुलिस द्वारा युवती की हत्या करने वाले अभियुक्त को आलाकत्ल एक अदद चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 28.06.2024 को मोहिनी पुत्री सरदार यादव उम्र करीब 22 वर्ष निवासिनी ग्राम अमलोना थाना माखी जनपद उन्नाव का शव घर के परिसर में शौचालय के पीछे मिला था।
जिसके संदर्भ में वादी श्री अजय कुमार पुत्र सरदार यादव निवासी ग्राम अमलोना थाना माखी जिला उन्नाव की दी गयी तहरीर के आधार पर थाना माखी पर मु0अ0सं0 190/2024 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
मुकदमा उपरोक्त में वादी मुकदमा व परिजनों से पूछताछ से घटना कारित करने में वादी मुकदमा अजय के साले अभियुक्त सुनील पुत्र रामलखन नि० ग्राम बाबूखेडा मजरा घुरवाखेडा थाना अचलंगज उन्नाव उम्र करीब 27 वर्ष का नाम प्रकाश में आया। जिसके क्रम में अभियुक्त सुनील कुमार उपरोक्त की दि0 29.06.2024 को मुखबिर की सूचना पर लोहचा मोड़ तिराहे उन्नाव रायबरेली हाईवे से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि मेरी बड़ी बहन की शादी अजय पुत्र सरदार यादव नि० ग्राम अमलेना थाना माखी उन्नाव के साथ हुई है मृतिका मोहिनी मेरी बडी बहन की छोटी ननद है।
मोहिनी से मेरा प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतिका मोहिनी मुझ पर शादी करने का दबाव बना रही थी चूंकि मेरी शादी हो चुकी थी और मोहिनी मेरे पारिवारिक जीवन में दखल दे रही थी जिससे मैने अपना पीछा छुडाने के लिये मृतिका मोहिनी का गला रेतकर हत्या कर दी और आलाकत्ल चाकू को छिपाकर भाग गया।
अभियुक्त सुनील की निशादेही पर आज दि0 30.06.2024 को आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. थानाध्यक्ष संदीप कुमार मिश्रा
2. उ0नि0 श्री सुभाषचन्द्र
3. हे0का0 संजय कुमार
4. हे0का0 मिथलेश यादव
5. का0 राहुल कुमार
जनपद उन्नाव से TV भारतवर्ष न्यूज़ नेटवर्क के लिए एडिटर श्री मुनेश शुक्ला जी के साथ ब्यूरो अभिषेक मिश्रा की एक रिपोर्ट!!!