Breaking News
सीएम योगी का  बड़ा बयान। दोषियों को सजा मिलेगी, घटना की जिम्मेदारी जवाबदेही तय होगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस हादसे में घायल हुए लोगों से बागला संयुक्त चिकित्सालय में भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना ।Big Breking हाथरस काण्ड में मृतकों की सूची जारी ।हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ में लगभग 100 लोगों की मौत । प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदना व्यक्त की ।मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के दिए निर्देश।।भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संदर्भ में जागरूकता हेतु थाना पुरवा पर अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी की अध्यक्षता में संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन ।

उत्तर प्रदेश सरकारउत्तरप्रदेशलखनऊ

सीएम योगी, राज्यपाल और डिप्टी सीएम ने किया भव्य स्वागत, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा।

सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल व उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पुष्पक विमान से उतरने के बाद भगवान राम, सीता और लक्ष्मण जी का स्वागत किया।

लखनऊ, 11 नवंबर।
14 वर्ष वनवास के बाद भगवान राम, माता सीता और भइया लक्ष्मण पुष्पक विमान से अपनी अयोध्या लौट आए।
यहां भरत और शत्रुघ्न ने गले लगकर भाइयों का स्वागत किया।
यह नयनाभिरामी दृश्य शनिवार को अयोध्या में जिसने भी देखा उसके नयन छलक उठे।

सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल व उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पुष्पक विमान से उतरने के बाद भगवान राम, सीता और लक्ष्मण जी का स्वागत किया।
वहीं हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई।
अपने राम को देख समूची अयोध्या प्रफुल्लित हो उठी।
सीएम योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथ
हेलीपैड से भगवान श्रीराम, माता जानकी, तीनों भाई, बजरंगबली एवं गुरु वशिष्ठ के साथ रथ पर सवार होकर रामकथा पार्क स्थित कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़े।

जिस रथ पर प्रभु अपनी भार्या और भइयों के साथ सवार थे, उसे स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक खींच रहे थे।
प्रभु श्रीराम का किया प्रतीकात्मक राज्याभिषेक।
रामकथा पार्क पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री जयवीर सिंह, राकेश सचान, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने आरती उतारकर प्रभु श्रीराम, माता सीता, वीर लक्ष्मण, गुरु वशिष्ठ और बजरंगबली का वंदन अभिनंदन किया।
वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक भी किया।

साधु संतों का किया सम्मान, कॉफी टेबल बुक का हुआ विमोचन।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पधारे साधु संतों का भी स्वागत एवं सम्मान किया।
उन्होंने महंत नृत्य गोपाल दास को शॉल ओढ़ाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
सीएम योगी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने इस अवसर पर अयोध्या के दीपोत्सव पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।

Tv Bharatvarsh

Related Articles

Back to top button