Breaking News
सीएम योगी का  बड़ा बयान। दोषियों को सजा मिलेगी, घटना की जिम्मेदारी जवाबदेही तय होगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस हादसे में घायल हुए लोगों से बागला संयुक्त चिकित्सालय में भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना ।Big Breking हाथरस काण्ड में मृतकों की सूची जारी ।हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ में लगभग 100 लोगों की मौत । प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदना व्यक्त की ।मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के दिए निर्देश।।भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संदर्भ में जागरूकता हेतु थाना पुरवा पर अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी की अध्यक्षता में संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन ।

Unnaoउत्तरप्रदेशउन्नाव

विकास खण्ड सुमेरपुर में आयोजित हुआ सामुहिक विवाह समारोह 88 जोड़ों का हुआ सामुहिक विवाह

विवाह समारोह में 357 जोड़े शादी के बंधन में बंध गए।

 विकास खण्ड सुमेरपुर में आयोजित हुआ सामुहिक विवाह समारोह
88 जोड़ों का हुआ सामुहिक विवाह

उन्नाव। जनपद में एक साथ हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 357 जोड़े शादी के बंधन में बंध गए। इस दौरान वधूओं को चेक, आभूषण के साथ अन्य गृहस्थी का सामान भेंट स्वरूप दिया गया। आयोजकों और जनप्रतिनिधियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय जीवन की कामना की।

विधायक आशुतोष शुक्ल ने पहुंचकर दिया नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद

नगर पालिका परिषद उन्नाव की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 19 जोड़ों को सदर विधायक पंकज गुप्ता ने आशीर्वाद दिया। सफीपुर में 23 जोड़ों ने एक दूसरे को जीवनसाथी बनाया। इसमें 8 जोड़ों ने निकाह कुबूल किया। मुख्य अतिथि विधायक बंबालाल दिवाकर ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। उपजिलाधिकारी नन्हकू, नगर पंचायत अध्यक्ष नसीम अहमद, अधिशाषी अधिकारी अनुपम सिंह व रसूलाबाद चेयरमैन नईमउद्दीन भी मौजूद रहे।
सिकंदरपुर करन ब्लाक परिसर में 27 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें एक जोड़ा मुस्लिम वर्ग का रहा। वधुओं को 35 हजार की चेक, दस हजार में कपड़े, बर्तन व जेवर सहित अन्य घरेलू उपयोग का सामान बतौर उपहार भेंट किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता अरुण दीक्षित रहे। बीडीओ राजेश कुमार झा, शैलेंद्र त्रिपाठी एडीओ पंचायत, समाज कल्याण प्रभारी शिवदत्त तिवारी, पुरिखा त्रिपाठी, चंद्रकांत अवस्थी, लेखाकार मधुसूदन पांडेय, ग्राम प्रधान दुर्गा शुक्ला आदि ने विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। समारोह में एक पैर से दिव्यांग उतरी टिकरा निवासी बबलू ने टिकरी गणेश की रहने वाली काजल के गले में वर माला डाल अपना जीवन साथी चुना। जिसकी सभी ने प्रशंसा की।

रसूलाबाद-मुंशीगंज रोड पर एक गेस्ट हाउस में 29 जोड़ों का विवाह कराया गया। समारोह में वर में अनुज, सुजीत, जयकरन, अनिल को पुरानी पगड़ी पहनाकर मंडप में बैठा दिया गया। वहीं बराती व जनाती को खाना खाने के समय काफी मारामारी करनी पड़ी। बराती बगैर खाए ही लौट गए। विधायक बृजेश रावत, डीडीओ रामउजागिर द्विवेदी,बीडीओ रुकमणी वर्मा, ब्लाक प्रमुख सोना रावत, प्रतिनिधि सेवकलाल रावत, कदीर अहमद, रमाकांत पांडेय भी मौजूद रहे।

पुरवा विकासखंड में 40 विवाह संपन्न हुए। आचार्य दीपक मिश्र, आलोक मिश्र व रामनारायण तिवारी ने मंत्रोच्चार के बीच फेरे गए। दो मुस्लिमों का निकाह मौलाना काजी ने पढ़ाया। विधायक अनिल सिंह ने आशीर्वाद दिया। रवींद्र मिश्र, चंद्रशेखर, विनोद शुक्ला, राजेंद्र अवस्थी आदि मौजूद रहे।
मियागंज में 21 जोड़ों ने एक दूसरे का दामन थामा। सफ ीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर ने सभी को आशीर्वाद दिया। खंड विकास अधिकारी केएन पांडेय ने चेक व अन्य सामान भेंट किया। एडीओ पंचायत धीरेंद्र कुमार, समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र भदौरिया भी उपस्थित रहे।
औरास ब्लाक मुख्यालय पर 25 जोड़ों की शादी कराई गई। दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी कराया गया। विधायक ब्रजेश रावत, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कौशलेंद्र कुमार, बीडीओ राजीव कुमार  ने जानकारी दी 

Tv Bharatvarsh

Related Articles

Back to top button