Breaking News
सीएम योगी का  बड़ा बयान। दोषियों को सजा मिलेगी, घटना की जिम्मेदारी जवाबदेही तय होगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस हादसे में घायल हुए लोगों से बागला संयुक्त चिकित्सालय में भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना ।Big Breking हाथरस काण्ड में मृतकों की सूची जारी ।हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ में लगभग 100 लोगों की मौत । प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदना व्यक्त की ।मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के दिए निर्देश।।भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संदर्भ में जागरूकता हेतु थाना पुरवा पर अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी की अध्यक्षता में संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन ।

नई दिल्ली

शिवप्रताप शुक्ल बने हिमांचल के राज्यपाल। 13 राज्यों में बदले गये राज्यपाल और उप राज्यपाल

छह राज्यों में केन्द्र सरकार ने नये राज्यपालों की नियुक्ति की

नई दिल्ली
केन्द्र सरकार ने रविवार को 13 राज्यों के राज्यपाल और उपराज्यपाल के राज्यों में फेरबदल किया वही 6 राज्यों  नए राज्यपाल नियुक्त किए ।
शिवाजी पर टिप्पणी करने के मामले में राज्यपाल भगत कोश्यारी के दिए गए इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने स्वीकार कर लिया उनके स्थान पर रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया।
उत्तर प्रदेश से शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया शिव प्रताप शुक्ला पूर्व में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।
शिव प्रताप शुक्ल
राज्यपाल हिमांचल प्रदेश
7 राज्यों के राज्यपालों व उपराज्यपालों के  राज्यों में फेरबदल किया गया ।
जिसमें रमेश बैस को झारखंड से ।
महाराष्ट्र एल ए गणेशन को मणिपुर से नागालैंड।
फागू चौहान को बिहार से मेघालय ।
राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेंकर  को हिमाचल प्रदेश से बिहार।
विश्व भूषण हरिचंदन को आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़।

 

अनसूईया उईके को छत्तीसगढ़ से मणिपुर ।
अनुसुइया उइके राज्यपाल मणिपुर
रिटायर्ड ब्रिगेडियर डॉक्टर बीडी मिश्रा को अरुणाचल प्रदेश से लद्दाख के उपराज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया।
रिटायर्ड ब्रिगेडियर बी डी मिश्रा
लद्दाख

 

राम मंदिर पर फैसला देने वाली बेंच में शामिल थे सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नजीर।जस्टिस एस अब्दुल नजीर 4 जनवरी को सेवानिवृत्त हुवे है ।

जस्टिस अब्दुल नजीर राज्यपाल आन्ध्र प्रदेश
फागू चौहान राज्यपाल मेघालय                                                                     6 राज्यों मैं नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई नए राज्यपालों में लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम नायक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया ।वही लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया गया तथा शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश और रिटायर्ड जस्टिस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया उल्लेखनीय है कि जस्टिस अब्दुल नजीर राम जन्मभूमि मंदिर संबंधित जस्टिस कमेटी में सुप्रीम कोर्ट में जज रहे हैं जिसका इनाम उन्हें राज्यपाल बना कर दिया गया।

 

 

 

 

 

Tv Bharatvarsh

Related Articles

Back to top button