Breaking News
सीएम योगी का  बड़ा बयान। दोषियों को सजा मिलेगी, घटना की जिम्मेदारी जवाबदेही तय होगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस हादसे में घायल हुए लोगों से बागला संयुक्त चिकित्सालय में भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना ।Big Breking हाथरस काण्ड में मृतकों की सूची जारी ।हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ में लगभग 100 लोगों की मौत । प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदना व्यक्त की ।मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के दिए निर्देश।।भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संदर्भ में जागरूकता हेतु थाना पुरवा पर अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी की अध्यक्षता में संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन ।

उत्तरप्रदेशभाजपाराजनीतिलखनऊ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से स्वतंत्रदेव सिंह ने दिया इस्तीफा

स्वतंत्रदेव सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को सौंपा इस्तीफा

लखनऊ उत्तर प्रदेश 

आज का दिन उत्तर प्रदेश में बड़ा उथल पुथल वाला रहा।उत्तर प्रदेश  के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष को दे दिया।वैसे तो स्वतंत्र देव सिंह के 2022 सरकार में शामिल होने के बाद से अटकले लगाई जा रही थी की प्रदेश अध्यक्ष पद का परिवर्तन सुनिश्चित है परन्तु पार्टी काफी समय से टाल रही थी।अचानक आज प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है की अब कौन होगा अगला प्रदेश अध्यक्ष।जिसके नेत्रत्व में 2024 का रण पार्टी लड़ेगी?

सूत्रों का कहना है कि जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफा देने के बाद स्वतंत्रदेव पर दबाव बढ़ गया था। पार्टी के एक खेमे ने स्वतंत्रदेव को यह आरोप लगाते हुए घेरना शुरू किया था कि वह मंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। इस दबाव से बचने के लिए स्वतंत्रदेव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफा दिया है।

स्वतंत्रदेव के इस्तीफे के बाद पार्टी में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द होगी। प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में ब्राह्मण नेताओं में पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कन्नौज के सांसद एवं प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक प्रमुख दावेदार है। सूत्रों के मुताबिक सरकार का खेमा पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा के पक्ष में है। पार्टी के एक राष्ट्रीय महामंत्री श्रीकांत शर्मा की पैरवी कर रहे हैं।
पिछड़े वर्ग से केशव के नाम की भी चर्चा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पिछड़े वर्ग से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी चर्चा में है।  केशव के नेतृत्व में भी भाजपा ने 2017 में 325 सीटें जीतने का रिकॉर्ड बनाया था।
वहीं पिछड़े वर्ग में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी की दावेदारी है। दलित वर्ग में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं इटावा के सांसद रामशंकर कठेरिया भी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में हैं। पार्टी के एक पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं आरएसएस प्रचारक उनकी पैरवी कर रहे हैं। प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी, अमरपाल मौर्य भी दावेदार है।

 

Tv Bharatvarsh

Related Articles

Back to top button