Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! : स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए

Munesh Kumar Shukla Thu, Apr 16, 2026

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब स्पाइसजेट की फ्लाइट पार्किंग एरिया में खड़े अकासा एयर के विमान से टकरा गई। इस टक्कर में स्पाइसजेट विमान के राइट विंग को नुकसान पहुंचा, जबकि अकासा एयर के विमान का लेफ्ट विंग टूट गया। राहत की बात यह रही कि सभी पैसेंजर और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

घटना के बाद स्पाइसजेट के विमान को तुरंत ग्राउंड कर दिया गया है और अब इसे उड़ान के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, लेह से आई स्पाइसजेट फ्लाइट गेट की ओर बढ़ रही थी, तभी हैदराबाद के लिए पुशबैक हो रहे अकासा एयर के विमान से उसकी टक्कर हो गई।

अकासा एयर के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट QP 1406 को वापस पार्किंग एरिया में लाना पड़ा। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं।

इसी बीच, एक और घटना में विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 579 की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान के इंजन में खराबी आने के कारण रनवे 28 पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित की गई थी। फ्लाइट में सवार सभी 160 यात्री सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि यह बोइंग 737 विमान तुर्की की कोरेनडन एयरलाइन्स से लीज पर लिया गया था।