Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

10th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

पीएम मोदी ने परीक्षा सुधार के लिए : नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में हाईपावर टास्क फोर्स बनाई

Munesh Kumar Shukla Sun, Jul 26, 2026

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों के बाद केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो संदेश में परीक्षा सुधार के लिए छह सदस्यीय हाईपावर टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की। इस समिति की अध्यक्षता इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी करेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार केवल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और कई आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

पीएम मोदी ने बताया कि सरकार ने परीक्षा संबंधी मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था की है। साथ ही संसद में एक ऐसा विधेयक भी लाया जा रहा है, जिसमें परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक जैसे मामलों के लिए कठोर दंड का प्रावधान होगा।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि देश की परीक्षा प्रणाली को तकनीक आधारित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से नंदन नीलेकणी के नेतृत्व में गठित हाईपावर टास्क फोर्स परीक्षा सुधारों पर विस्तृत सुझाव देगी। समिति डिजिटल तकनीक के अधिक उपयोग, परीक्षा सुरक्षा, प्रश्नपत्र प्रबंधन और मूल्यांकन प्रक्रिया को आधुनिक बनाने जैसे विषयों पर काम करेगी।