Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

10th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

SAIL में 1100+ अप्रेंटिस पदों पर भर्ती : बिना परीक्षा मिलेगा मौका

Munesh Kumar Shukla Sun, Jul 26, 2026

पढ़ाई पूरी होने के बाद एक अच्छी जॉब हर किसी का सपना होता है। लेकिन कई बार एक्सपीरियंस के बिना नौकरी पाने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। ऐसे उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के दौरान अनुभव के साथ पैसे कमाने और काम सीखने का अच्छा अवसर मिलता है। हाल ही में राउरकेला स्टील प्लांट ने 1100 से अधिक अप्रेंटिस की सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आप भी यह एक साल का अप्रेंटिशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम जॉइन कर सकते हैं। SAIL राउरकेला की यह अप्रेंटिसशिप इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिस्ट, वेल्डर जैसे ट्रेड के साथ केमिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, बीएससी नर्सिंग, बीए जैसे ग्रेजएट और टेक्नीशियन पदों के लिए है। जिसमें शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को NATS और www.apprenticeshipindia.gov.in पर अप्लाई करना होगा। चयन प्रक्रिया में कोई रिटन एग्जाम भी नहीं है। SAIL अप्रेंटिस के लिए योग्यता ट्रेड अप्रेंटिस: AOCP, COPA, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टूल एंड डाई मेकर, मैकेनिस्ट जैसे ट्रेड के लिए अभ्यर्थियों का 10वीं पास होना चाहिए। साथ में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना जरूरी है। ग्रेजुएट/टेक्निकल अप्रेंटिस: कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ईईई, बैचलर ऑफ आर्ट्स, बैचलर इन साइंस, बीएससी नर्सिंग, नर्सिंड डिप्लोमा आदि के लिए संबंधित क्षेत्र में डिग्री/डिप्लोमा मांगा गया है।