Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

27th May 2026

BREAKING NEWS

सिद्धारमैया से पद छोड़ने के संकेत

रोजमर्रा की चीजें हो सकती हैं महंगी: क्रिसिल रिपोर्ट

प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी पर बढ़ी चर्चा

समान नागरिक संहिता लागू करने वाला तीसरा राज्य बना

पिनारयी विजयन के घर छापेमारी के बाद सड़कों पर उतरे CPI(M) कार्यकर्ता

‘मैं पूरी तरह गंजा हो गया था…’ : हनी सिंह ने सुनाई नशे और बीमारी से जंग की दर्दनाक कहानी

Munesh Kumar Shukla Wed, May 27, 2026

मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह एक समय भारतीय पॉप म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते थे। उनके गानों का क्रेज आज भी फैंस के बीच बना हुआ है और उनके कॉन्सर्ट में भारी भीड़ उमड़ती है। हालांकि शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद उनकी जिंदगी में ऐसा दौर भी आया, जब नशे और मानसिक बीमारी ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया।

हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में हनी सिंह ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि ड्रग्स की लत और बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझने के दौरान दवाइयों के साइड इफेक्ट्स की वजह से उनके सारे बाल झड़ गए थे और वह पूरी तरह गंजे हो चुके थे। उन्होंने कहा कि अब वे विग का इस्तेमाल करते हैं।

हनी सिंह ने बताया कि कई सालों तक भारी दवाइयां लेने का असर उनके शरीर और मानसिक स्थिति दोनों पर पड़ा। उन्होंने कहा कि 2018-19 के दौरान उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें लगता था जैसे वह मर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसा महसूस होता था कि वे स्वर्ग और नर्क के बीच कहीं फंस गए हैं। यहां तक कि जब उनकी मां उन्हें खाना देती थीं तो उन्हें लगता था कि यह उनका आखिरी खाना है।

सिंगर ने कहा कि वह करीब सात साल तक एक ही दवा लेते रहे, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बाद में उन्होंने डॉक्टर बदलने का फैसला किया। नए डॉक्टर ने उनकी दवाओं और डोज में बदलाव किया, जिसके कुछ ही हफ्तों बाद उन्हें सुधार महसूस होने लगा। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे लोगों से मिलना-जुलना और सार्वजनिक जीवन में लौटना शुरू किया।

हनी सिंह ने यह भी बताया कि लंबे समय तक दवाइयां लेने के कारण उनका वजन बढ़कर 105 किलो तक पहुंच गया था। उन्होंने कहा, “मेरे सारे बाल झड़ गए थे। जो बाल अब दिखते हैं, वो असली नहीं बल्कि विग हैं।”

उन्होंने माना कि 2014 में ड्रग्स छोड़ने के बाद भी उनका संघर्ष खत्म नहीं हुआ था और सामान्य जिंदगी में लौटने के लिए उन्हें कई सालों तक मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें