Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

7th May 2026

BREAKING NEWS

पंजाब को हराकर तोड़ा CSK का बड़ा रिकॉर्ड, पॉइंट्स टेबल में पहुंची टॉप पर

90 के दशक के आर्थिक संकट की कहानी आएगी पर्दे पर

भारतीय वाहनों के लिए नए नियम लागू, 30 दिन से ज्यादा ठहरने पर लगेगा जुर्माना

पूर्व मेयर मनवीर कौर गिल समेत कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

सीएम चेहरे पर मंथन शुरू, तिरुवनंतपुरम पहुंचे अजय माकन और मुकुल वासनिक

मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ का दमदार टीजर रिलीज : 90 के दशक के आर्थिक संकट की कहानी आएगी पर्दे पर

Munesh Kumar Shukla Thu, May 7, 2026

मनोज बाजपेयी की बहुप्रतीक्षित फिल्म गवर्नर का टीजर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। फिल्म भारत के 1990 के दशक के सबसे बड़े आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें मनोज बाजपेयी एक आरबीआई गवर्नर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनका किरदार भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर एस. वेंकटरमणन के जीवन से प्रेरित बताया जा रहा है।

फिल्म का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर जारी किया गया था, जिसके बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बनी हुई थी। अब रिलीज हुए टीजर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। टीजर में 1990 के उस दौर को दिखाया गया है, जब देश गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा था और वित्तीय व्यवस्था पर बड़ा खतरा मंडरा रहा था।

फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह एक शांत लेकिन निर्णायक भूमिका निभाने वाले आरबीआई गवर्नर ने देश को आर्थिक तबाही से बाहर निकालने में अहम योगदान दिया। टीजर में मनोज बाजपेयी का गंभीर और प्रभावशाली अंदाज देखने को मिलता है, जो उनके किरदार को और मजबूत बनाता है।

टीजर में अदा शर्मा की भी झलक दिखाई गई है, हालांकि उनके किरदार को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा फिल्म की अन्य स्टारकास्ट की भी छोटी-छोटी झलकें देखने को मिलती हैं।

सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों के बीच एक ऐसे व्यक्ति की कहानी पेश करेगी, जिसने पर्दे के पीछे रहकर देश को बड़े संकट से उबारने में अहम भूमिका निभाई। मेकर्स के अनुसार, फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें