जम्मू-कश्मीर : पुंछ में सेना का बड़ा प्रहार: सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर ठिकाने को किया नष्ट
Munesh Kumar Shukla Wed, Feb 25, 2026
जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद के सफाए के लिए भारतीय सेना का ‘ऑपरेशन ऑलआउट’ लगातार जारी है. इसी कड़ी में बुधवार को सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. भारतीय सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटे मेंढर क्षेत्र में एक बड़े आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है. सेना ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है, जिससे यह साफ होता है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को मेंढर सेक्टर के जंगली और पहाड़ी इलाके में आतंकियों की संदिग्ध गतिविधियों या उनके छिपने के ठिकानों को लेकर खुफिया इनपुट मिला था. इसी सूचना के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष दल ने इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया. जंगल में सघन तलाशी के दौरान जवानों ने आतंकियों के एक गुप्त ठिकाने को खोज निकाला और उसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. इस आतंकी ठिकाने से सुरक्षाबलों ने हथियारों और विस्फोटकों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है. इनमें से एक 4.5 किलोग्राम का बेहद शक्तिशाली IED है, जो बड़े पैमाने पर तबाही मचाने में सक्षम है, जबकि दूसरा एक छोटा IED है. 2 चीनी ग्रेनेड 1 पिस्तौल (Pistol), 22 एके-47 (AK-47) के जिंदा कारतूस, एक बैकपैक जिसमें आतंकियों का अन्य सामान रखा हुआ था.
विज्ञापन