Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

11th March 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 12-03-2026

ब्रेन डेड’ बताकर घर भेजा,एंबुलेंस के झटके से लौटी सांसें

मेट्रो स्टेशन पर एक्स-रे स्कैन में पकड़ा लाखों का सोना दो युवक हिरासत में

हनुमान चालीसा बजाने पर हमला, परिवार के कई लोग घायल

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले के खर्चे देख सब हैरान

जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

Munesh Kumar Shukla Sun, Mar 8, 2026

जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) जिस हेलीकॉप्टर से यात्रा कर रहे थे, उसमें अचानक तकनीकी खराबी आ गई।

तकनीकी समस्या सामने आने के बाद एहतियात के तौर पर श्रीनगर के जीवीके हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। अधिकारियों के अनुसार पायलट ने स्थिति को देखते हुए तुरंत सुरक्षित लैंडिंग का निर्णय लिया।

मामले की जानकारी देते हुए पौड़ी पुलिस ने बताया कि उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी समस्या सामने आई थी। किसी भी संभावित खतरे से बचने के लिए उसे तत्काल श्रीनगर के जीवीके हेलीपैड पर उतारा गया।

हेलीकॉप्टर के सुरक्षित उतरने के बाद राज्यपाल गुरमीत सिंह को श्रीनगर स्थित पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि या चोट की सूचना नहीं है और सभी लोग सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें