Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

24th October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर में 5 आतंकवादियों को किया ढेर।

admin Fri, Nov 17, 2023

जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है।
जिस घर में आतंकी छिपे हुए थे जवानों ने उसे रॉकेट लॉन्चर से उड़ा दिया।
सेना की इस मुंहतोड़ कार्रवाई में 5 आतंकी मारे गए हैं।
बता दें कि कुलगाम में सुरक्षाबलों के ऑपरेशन का ये दूसरा दिन है।
कुलगाम पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त आपरेशन में पांच आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।
वहीं ऑपरेशन को लेकर एडीजीपी कश्मीर ने बताया कि घटनास्थल से आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गई हैं और अब ऑपरेशन अंतिम चरण में है।
पूरे इलाके को सेनिटाइज किया जा रहा है।
इससे पहले कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि कुलगाम के दमहाल हांजी पोरा इलाके में गुरुवार को मुठभेड़ शुरू हुई थी।
यहां सुरक्षा बलों ने कल से ही कुछ आतंकियों को घेर रखा था।
दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी हो रही थी। इलाके में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिलने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की टीमों ने एक संयुक्त अभियान चलाया।
इसी दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी।
इसके जवाब में सेना की तरफ से भी फायरिंग गई और आतंकियों को घेर लिया गया।