Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

1st May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 02-05-2026

TV Bharatvarsh E Paper 01-05-2026

TV Bharatvarsh E Paper 30-04-2026

TV Bharatvarsh E Paper 29-04-2026

TV Bharatvarsh E Paper 28-04-2026

जम्मू-कश्मीर : राजौरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर

Munesh Kumar Shukla Tue, Mar 10, 2026

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की एक कोशिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। इस दौरान एक पाकिस्तान समर्थित आतंकी मारा गया, जबकि दूसरे की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

अधिकारियों के मुताबिक खुफिया एजेंसियों से मिले विश्वसनीय इनपुट के आधार पर मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे नौशेरा के झांगर इलाके में एलओसी के पास दो संदिग्ध आतंकियों की गतिविधि देखी गई। इसके बाद सेना के जवान तुरंत सतर्क हो गए और इलाके की घेराबंदी कर दी।

सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधि की पुष्टि होने पर ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान आतंकियों और सैनिकों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकी मारा गया। दूसरे आतंकी के जंगलों की ओर भागने की आशंका है, जिसकी तलाश के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशें लगातार की जाती रही हैं, लेकिन भारतीय सेना और सुरक्षाबल पूरी सतर्कता के साथ इन प्रयासों को नाकाम कर रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार इलाके में फिलहाल हाई अलर्ट जारी है और अतिरिक्त जवानों को भी तैनात किया गया है। सुरक्षा बल यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि कोई भी आतंकी भारतीय सीमा में घुसने में सफल न हो सके।