Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 22-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 21-06-2026

दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह

भारत को मिली बड़ी उपलब्धियां

सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई सख्ती

जम्मू-कश्मीर : उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी ढेर

Munesh Kumar Shukla Sun, Mar 15, 2026

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिला के उरी सेक्टर में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया गया। यह कार्रवाई शनिवार और रविवार की दरमियानी रात 14-15 मार्च को की गई।

अधिकारियों के अनुसार, सेना और पुलिस को सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश की विशेष खुफिया जानकारी मिली थी। इसी सूचना के आधार पर उरी सेक्टर के बुछार इलाका में संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया गया।

सेना के बयान के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान जवानों ने झाड़ियों के बीच संदिग्ध हलचल देखी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने अपनी घात लगाने की स्थिति बदलते हुए संदिग्ध को ललकारा। तभी छिपे हुए आतंकवादी ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाला और हुई मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मार गिराया गया।

सुरक्षा बलों ने मौके से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए हैं। फिलहाल पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आसपास कोई और घुसपैठिया मौजूद न हो।