जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया इंटीग्रेटेड टर्मिनल
Munesh Kumar Shukla Tue, Feb 24, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में जम्मू-कश्मीर के विकास और कनेक्टिविटी को बढ़ाने वाले कई बड़े प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दी गई। इनमें से एक अहम मंजूरी श्रीनगर एयरपोर्ट पर नया इंटीग्रेटेड टर्मिनल (सिविल एन्क्लेव) बनाने के प्रस्ताव को दी गई है।कैबिनेट ने एयरपोर्ट एक्सपेंशन प्रोजेक्ट के लिए लगभग यह प्रोजेक्ट श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सिविल एन्क्लेव विस्तार का भाग है जिसमें नया टर्मिनल बिल्डिंग शामिल होगा। 1,677 करोड़ के निवेश को मंजूरी दी है। यह प्रोजेक्ट कश्मीर घाटी की टूरिज्म, व्यवसाय और अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। इससे अलग-अलग पर्यटन स्थलों जैसे डल लेक, शंकराचार्य मंदिर और मुगल गार्डन्स तक पहुंच और बेहतर होगी, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।साथ ही यह विस्तार श्रीनगर हवाई अड्डे को विश्वस्तरीय सुविधा वाला वाणिज्यिक हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है |
विज्ञापन