Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

12th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

5 अगस्त से पहले फिर गरमाई जम्मू-कश्मीर की सियासत : अनुच्छेद 370 की बहाली को लेकर PDP का बड़ा ऐलान

Munesh Kumar Shukla Tue, Jul 28, 2026

5 अगस्त की तारीख नजदीक आते ही जम्मू-कश्मीर की राजनीति में एक बार फिर अनुच्छेद 370 का मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। वर्ष 2019 में इसी दिन केंद्र की मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाकर राज्य का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया था। इसके साथ ही तत्कालीन राज्य का पुनर्गठन करते हुए लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया, जबकि जम्मू-कश्मीर को भी केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया। तब से यह मुद्दा प्रदेश की राजनीति के केंद्र में बना हुआ है और विभिन्न राजनीतिक दल समय-समय पर इसकी बहाली की मांग उठाते रहे हैं।

हालांकि, मौजूदा समय में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपना मुख्य फोकस जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस दिलाने पर रखा है। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के दिन नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने दिल्ली में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की थी। इस प्रदर्शन में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) शामिल नहीं हुई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विपक्षी दल पर सवाल भी उठाए थे।

अब पीडीपी ने अपनी अलग रणनीति अपनाते हुए 5 अगस्त को पूरे जम्मू-कश्मीर में जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उनकी पार्टी अनुच्छेद 370 और 35ए की बहाली के साथ-साथ कश्मीर मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगी। यह घोषणा उन्होंने पीडीपी के 27वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में की।

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता अपने-अपने जिलों में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को सामने रखना है और जनता की भावनाओं को आवाज देना है।