Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

24th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 22-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 21-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-08-2026

: सेना की 2 गाड़ियों पर आतंकियों ने घात लगाकर किया हमला, 4 जवान शहीद, PAFF ने ली जिम्मेदारी।

admin Fri, Dec 22, 2023

जम्मू कश्मीर के राजौरी में गुरुवार शाम को बड़ा आतंकी हमला हुआ जिसमें सेना के 4 जवान शहीद हो गए हैं। आतंकियों ने सेना की दो गाड़ियों को निशाना बनाकर इस हमले को अंजाम दिया।
हमले में 2 जवान भी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश जारी है।

सुनियोजित था हमला

इंडिया टुडे के सूत्रों के अनुसार, राजौरी/पुंछ आतंकी हमले में 3 से 4 आतंकवादी शामिल रहे। यह हमला डेरा की गली और बुफलियाज के बीच धत्यार मोड़ पर किया गया।
जिस तरह हमले को अंजाम दिया गया है उससे प्रतीत होता है कि आतंकियों ने हमले को अंजाम देने से पहले रेकी की थी और खुद पहाड़ी के ऊपर चले गए और फिर वहां से सेना के दो वाहनों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

घात लगाकर किया हमला

दरअसल आतंकियों ने धत्यार मोड़ पर हमला सुनियोजित तरीके से किया क्योंकि अंधा मोड़ (Blind Curve) और ऊबड़-खाबड़ सड़क के कारण इस जगह पर वाहनों की गति धीमी हो जाती है।
गुरुवार को धत्यार मोड़ पर जब सेना की गाड़ियां की रफ्तार धीमी हुईं तो आतंकियों ने अचानक उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आतंकवादी उस स्थान से भागने में सफल रहे। शहीद सेना के जवानों के हथियार गायब हैं और ऐसी आशंका है कि आतंकी शहीद जवानों के हथियार छीनकर भाग गए होंगे।