: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिली मंजूरी।
Sat, Feb 3, 2024
झारखंड
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिली मंजूरी।
हेमंत सोरेन को फ्लोर टेस्ट में जाने की मिली कोर्ट से मंजूरी।
कोर्ट ने 5 फरवरी को फ़्लोर टेस्ट के लिये मंजूरी दी।
ED सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक साथ में रहेगी।
ED सुबह 11 बजे झारखंड विधानसभा में लेकर जाएगी।
झारखंड विधानसभा में फ़्लोर टेस्ट के लिये लेकर जायेगी।
: हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है।
Thu, Feb 1, 2024
झारखंड
हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी ये गिरफ्तारी जमीन घोटाले मामले में हुई है।
गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सोरेन ने ट्वीट कर लिखा कि,
''यह एक विराम है
जीवन महासंग्राम है
हर पल लड़ा हूं, हर पल लड़ूंगा
पर समझौते की भीख मैं लूंगा नहीं
क्या हार में, क्या जीत में
किंचित नहीं भयभीत मैं
लघुता न अब मेरी छुओ
तुम हो महान, बने रहो
अपने लोगों के हृदय की वेदना
मैं व्यर्थ त्यागूंगा नहीं
हार मानूंगा नहीं...
जय झारखण्ड!''
: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन 'लापता', तलाश रही ED की टीम।
Tue, Jan 30, 2024
झारखंड
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कथित लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बुरी तरह से घिरते नजर आ रहे हैं।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने सोमवार को सोरेन के दिल्ली के शांति निकेतन में स्थित घर सहित 3 ठिकानों पर सुबह 7 बजे से छापेमारी शुरू की, जो देर रात तक चली।
ईडी की टीम को यहां सोरेन तो नहीं मिले, लेकिन जाते वक्त टीम उनकी BMW कार अपने साथ ले गई। जिस कार को ED ने जब्त किया वह HR (हरियाणा) नंबर की है।
एहतियात बरतते हुए ED की टीम ने हेमंत सोरेन को लेकर एयरपोर्ट पर भी अलर्ट भेज दिया है।
इस बीच यह जानकारी भी सामने आई है कि सत्ता पक्ष गठबंधन के विधायकों को अपने बैग और सामान के साथ रांची में एक जगह इकट्ठा होने के लिए कहा गया है।
कांग्रेस के विधायक और मंत्री मुख्यमंत्री आवास पहुंच रहे हैं।
इस बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है।
दुबे ने कहा है कि हेमंत सोरेन ने झामुमो और कांग्रेस के साथ ही सहयोगी विधायकों को समान और बैग के साथ रांची बुलाया है।
उन्होंने आगे कहा कि उनकी जानकारी के मुताबिक कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव आया है।
मुख्यमंत्री ने सूचना दी है कि ईडी की पूछताछ के डर से वे सड़क मार्ग से रांची पहुंचकर अपने अवतरित होने की घोषणा करेंगे।