Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

10th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

सीएम योगी का सपा पर हमला : बोले- अब कांवड़ यात्रा और जन्माष्टमी पर कोई रोक नहीं

Munesh Kumar Shukla Sun, Jul 26, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा और मैनपुरी के दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में अब धार्मिक आस्था और परंपराओं का सम्मान किया जाता है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय कांवड़ यात्रा और जन्माष्टमी जैसे धार्मिक आयोजनों पर तरह-तरह की पाबंदियां लगाई जाती थीं, जबकि डबल इंजन की सरकार में ऐसे आयोजनों को पूरा संरक्षण और सहयोग दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के बाद सावन का पवित्र महीना शुरू होगा और इसके साथ ही कांवड़ यात्रा भी निकलेगी। उन्होंने कहा कि पहले यह कहा जाता था कि कांवड़ यात्रा निकालने से दंगे हो जाएंगे और शिवभक्तों को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाती थी। यहां तक कि मंदिरों में शंख और घंटियां बजाने तक पर आपत्ति जताई जाती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सोच भगवा और केसरिया रंग के प्रति नकारात्मक रही है, जबकि वर्तमान सरकार धार्मिक आस्था का सम्मान करती है।

योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी का उल्लेख करते हुए कहा कि अब पूरे प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाता है। चाहे मथुरा-वृंदावन हो, मैनपुरी, इटावा या प्रदेश का कोई अन्य जिला, कहीं भी जन्माष्टमी मनाने पर कोई रोक नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस लाइन, थानों और जेलों तक में जन्माष्टमी आयोजन की अनुमति दी है, जबकि पूर्ववर्ती सरकार में ऐसी स्वतंत्रता नहीं थी।

मुख्यमंत्री ने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि अब सरकार मंदिरों के सुंदरीकरण और धार्मिक स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले विकास योजनाओं का धन कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल और कुछ चुनिंदा कार्यों में खर्च किया जाता था, जबकि अब वही संसाधन मंदिरों के विकास, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने में लगाए जा रहे हैं। उन्होंने इसे सरकारों की सोच का अंतर बताया।