Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 13-05-2026

पंत की कप्तानी में भी प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी हत्याकांड की जांच अब CBI के हाथ

सीएम बनते ही विजय का बड़ा फैसला

22 लाख छात्रों का भविष्य संकट में

मिडिल ईस्ट युद्ध : मिडिल ईस्ट युद्ध का 24वां दिन: अमेरिका में बढ़ा विरोध, 66% लोगों ने बताया ‘गैर-जरूरी

Munesh Kumar Shukla Mon, Mar 23, 2026

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष आज 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है। लगातार हमलों और जवाबी कार्रवाई के चलते पूरे क्षेत्र में हालात गंभीर बने हुए हैं और भारी तबाही देखी जा रही है।

एक तरफ अमेरिका और इज़रायल ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं, वहीं ईरान भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इज़रायल और अमेरिका के सहयोगी मिडिल ईस्ट देशों को निशाना बना रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ संकेत दिए हैं कि वे सीजफायर के पक्ष में नहीं हैं और ईरान के खिलाफ निर्णायक जीत चाहते हैं। दूसरी ओर, ईरान ने भी झुकने से इनकार कर दिया है।

हाल ही में एक अमेरिकी मीडिया सर्वे में सामने आया कि 66% अमेरिकी नागरिक इस युद्ध को गैर-जरूरी मानते हैं। उनका कहना है कि यह संघर्ष जरूरी नहीं था और इसे टाला जा सकता था। वहीं 34% लोगों का मानना है कि ईरान के खिलाफ कार्रवाई जरूरी थी।

युद्ध का असर आम लोगों की जिंदगी पर भी साफ दिख रहा है। पेट्रोल और गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे जनता में नाराजगी बढ़ रही है। वैश्विक स्तर पर तेल-गैस संकट गहराने से महंगाई का दबाव बढ़ता जा रहा है।

इसके अलावा, इस युद्ध पर अमेरिका को हर दिन अरबों डॉलर खर्च करने पड़ रहे हैं। विशेषज्ञों और आम जनता का मानना है कि अगर यह संघर्ष लंबा चला, तो इसका गंभीर असर अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है और देश में महंगाई और बढ़ सकती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें