Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

26th October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

UPSC exam 2025 : अंधेरे को चीरकर अक्षत बलदवा ने रचा इतिहास: 100% ब्लाइंडनेस के बावजूद UPSC में हासिल की 173वीं रैंक

Munesh Kumar Shukla Sat, Mar 7, 2026

इंदौर मध्य प्रदेश

अंधेरे को चीरकर अक्षत बलदवा ने रचा इतिहास: 100% ब्लाइंडनेस के बावजूद UPSC में हासिल की 173वीं रैंक ।

इंदौर के अक्षत बलदवा ने यूपीएससी 2025 में 173वीं रैंक हासिल कर एक मिसाल कायम की है. 100% दृष्टिबाधित (Blind) होने के बावजूद, अक्षत ने अपनी कड़ी मेहनत से ऑल इंडिया लेवल पर यह सफलता पाई. फिलहाल बेंगलुरु में रह रहे अक्षत की यह जीत साबित करती है कि शारीरिक अक्षमता, बड़े सपनों के आड़े नहीं आती।

संघ लोक सेवा आयोग की स‍िव‍िल सेवा 2025 का फाइनल र‍िजल्‍ट 6 मार्च 2026 को जारी क‍िया गया है।

यूपीएससी 2025 के परिणामों ने देश को कई नायक दिए हैं, लेकिन इंदौर के अक्षत की कहानी सबसे अलग और प्रेरणादायक है.

नेत्रहीन अक्षत ने तमाम मुश्किलों को मात देते हुए सिविल सेवा परीक्षा में अख‍िल भारतीय सतर पर 173वीं रैंक हासिल की है।

बता दें क‍ि इंदौर के अक्षत ने 100% ब्लाइंड कैटेगरी (पूर्णतः दृष्टिबाधित) हैं. इसके बावजूद यूपीएससी जैसी सबसे मुश्किल परीक्षा में AIR-173 प्राप्‍त करके अफसर बनने की राह आसान की है. अक्षत बलदवा की सक्‍सेस स्‍टोरी पर पूरा इंदौर शहर गर्व कर रहा है।अक्षत फिलहाल बेंगलुरु में रहकर अपनी भविष्य की भूमिकाओं की तैयारी कर रहे हैं।