Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

15th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 15-05-2026

सीबीआई के रडार पर कई संदिग्ध

15 जून से शुरू होंगी जेवर एयरपोर्ट की उड़ानें

विजय सरकार जल्द जारी करेगी 1000 रुपये की मई किस्त

बगावत से कमजोर हुई पलानीस्वामी की पकड़

मिडिल ईस्ट तनाव : मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत में रसोई गैस को लेकर अलर्ट

Munesh Kumar Shukla Fri, Mar 6, 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत सरकार ने रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। सरकार ने आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करते हुए देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है, जिससे भारत में रसोई गैस की उपलब्धता पर असर पड़ने की आशंका है। इसी खतरे को देखते हुए सरकार ने 5 मार्च की देर रात यह आदेश जारी किया।सरकारी निर्देश में कहा गया है कि अब रिफाइनरियां अपने पास मौजूद प्रोपेन और ब्यूटेन गैस का उपयोग केवल एलपीजी उत्पादन के लिए करेंगी। इन गैसों का उपयोग किसी अन्य औद्योगिक काम में नहीं किया जाएगा, ताकि घरेलू गैस की आपूर्ति प्रभावित न हो।

भारत अपनी जरूरत का एक बड़ा हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर देश की ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ सकता है। सरकार का यह कदम संभावित संकट से पहले तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मिडिल ईस्ट में स्थिति और गंभीर होती है तो वैश्विक ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में भारत सरकार ने पहले से ही आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें