पुतिन : अमेरिका-इजराइल के हमलों को बताया अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन
Munesh Kumar Shukla Sun, Mar 1, 2026
रूस ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद अपनी कड़ी नाराजगी जताई है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन को भेजे शोक संदेश में कहा कि इस्लामी गणराज्य ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या पर मेरी गहरी संवेदना स्वीकार करें। पुतिन ने इसे मानवीय नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी नियमों का स्पष्ट उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि रूस में खामेनेई को एक बड़े नेता के रूप में याद किया जाएगा और रूस-ईरान संबंधों को मजबूत करने में उनका अहम योगदान रहा।ईरानी सरकारी टेलीविजन ने भी खामेनेई की मौत की पुष्टि की है। इसके बाद ईरान ने नए हमले शुरू किए, जबकि इस्राइल ने तेहरान पर जवाबी कार्रवाई की। पुतिन ने अमेरिका और इजराइल के हमलों पर कोई सीधी टिप्पणी नहीं की।रूस के वरिष्ठ राजनयिकों ने चेतावनी दी कि अमेरिका और इजराइल के हमले क्षेत्र को परमाणु संकट के कगार पर ले जा सकते हैं और तनाव और बढ़ा सकते हैं।संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस के स्थायी प्रतिनिधि वेसिली नेबेंज्या ने इन हमलों को कूटनीति के साथ विश्वासघात बताया। उन्होंने पश्चिमी देशों के तर्क को खारिज किया कि ईरान परमाणु हथियार हासिल करना चाहता था और इसे पूरी तरह बेबुनियाद बताया। नेबेंज्या ने कहा कि कूटनीतिक प्रक्रिया में शामिल होने की इच्छा रखने के बावजूद एक बार फिर तेहरान की पीठ में छुरा घोंपा गया है।
विज्ञापन