Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 13-05-2026

पंत की कप्तानी में भी प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी हत्याकांड की जांच अब CBI के हाथ

सीएम बनते ही विजय का बड़ा फैसला

22 लाख छात्रों का भविष्य संकट में

श्रीलंका का बड़ा फैसला : अमेरिकी लड़ाकू विमानों को लैंडिंग की अनुमति से किया इनकार

Munesh Kumar Shukla Fri, Mar 20, 2026

श्रीलंका ने अपनी तटस्थ नीति को बरकरार रखते हुए अमेरिका के लड़ाकू विमानों को अपने क्षेत्र में उतरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इस बात की जानकारी राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने संसद में दी।

राष्ट्रपति ने बताया कि मार्च की शुरुआत में अमेरिका के दो लड़ाकू विमानों ने 4 और 8 मार्च को मट्टाला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग की अनुमति मांगी थी। ये विमान जिबूती स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे से संचालित हो रहे थे, लेकिन श्रीलंका सरकार ने दोनों ही अनुरोधों को खारिज कर दिया।

राष्ट्रपति दिसानायके के अनुसार, इन विमानों में 8 एंटी-शिप मिसाइलें लगी हुई थीं, जिससे सुरक्षा और रणनीतिक चिंताएं और बढ़ गई थीं। उन्होंने संसद में स्पष्ट किया कि विभिन्न दबावों के बावजूद श्रीलंका अपनी तटस्थ विदेश नीति से पीछे नहीं हटेगा।

उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष ने कई देशों के सामने चुनौतियां खड़ी कर दी हैं, लेकिन श्रीलंका हर हाल में संतुलित और तटस्थ रुख बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। यह फैसला इसी नीति का हिस्सा है।

इस कदम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है, जो यह दिखाता है कि क्षेत्रीय तनाव के बीच भी श्रीलंका अपनी स्वतंत्र विदेश नीति को प्राथमिकता दे रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें