‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ स्टार का 35 की उम्र में निधन : लाइलाज बीमारी से जंग के बाद लिया बड़ा फैसला
Munesh Kumar Shukla Thu, Apr 9, 2026
हॉलीवुड और टीवी जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर सीरीज Game of Thrones में दमदार भूमिका निभाने वाले अभिनेता माइकल पैट्रिक का 35 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
माइकल लंबे समय से गंभीर बीमारी मोटर न्यूरॉन डिजीज से जूझ रहे थे। बताया गया है कि उन्होंने 7 अप्रैल को स्वेच्छा से इस दुनिया को अलविदा कहने का फैसला लिया। उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन की जानकारी दी।
माइकल पिछले तीन साल से इस दुर्लभ और घातक बीमारी से लड़ रहे थे। साल 2023 में उन्हें इस बीमारी का पता चला था, जिसके बाद धीरे-धीरे उनके शरीर की कार्यक्षमता प्रभावित होती चली गई। इस बीमारी में शरीर के न्यूरॉन सिस्टम पर असर पड़ता है, जिससे चलना-फिरना, उठना-बैठना और यहां तक कि सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है।
बीते कुछ समय से माइकल व्हीलचेयर पर थे और अपनी हेल्थ से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ साझा करते रहते थे। करीब 10 दिन पहले उन्हें बेलफास्ट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने ट्रेकियोस्टॉमी जैसी मेडिकल प्रक्रिया से भी इंकार कर दिया था।
माइकल के इस फैसले और उनकी जंग ने फैंस को भावुक कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी हिम्मत को याद कर रहे हैं।
विज्ञापन