Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

10th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 10-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 09-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 8-06-2026

draft titleaTV Bharatvarsh E Paper 7-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 06-06-2026

ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का बड़ा बयान : चीन पर पाकिस्तान को समर्थन देने का आरोप

Munesh Kumar Shukla Tue, May 12, 2026

भारत का विदेश मंत्रालय ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को चीन द्वारा कथित मदद दिए जाने संबंधी रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सामने आई जानकारियां उन तथ्यों की पुष्टि करती हैं, जिनके बारे में भारत को पहले से जानकारी थी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में चलाया गया एक सटीक और सीमित सैन्य अभियान था, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान समर्थित आतंकी ढांचे को निशाना बनाना था। मंत्रालय ने यह भी कहा कि अब उन देशों को आत्ममंथन करना चाहिए जो आतंकवादी संरचनाओं को बचाने के प्रयासों का समर्थन करते हैं, क्योंकि इससे उनकी अंतरराष्ट्रीय साख प्रभावित हो सकती है।

गौरतलब है कि भारतीय सेना के डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल राहुल सिंह ने जुलाई 2025 में दावा किया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान को महत्वपूर्ण तकनीकी सहायता प्रदान की थी।

इसी बीच, साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट में कहा गया कि चीनी सरकारी चैनल CCTV पर प्रसारित एक इंटरव्यू में चेंगदू एयरक्राफ्ट डिजाइन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के इंजीनियर झांग हेंग ने स्वीकार किया कि उनकी टीम पाकिस्तान को तकनीकी सहायता दे रही थी। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान वायुसेना चीन निर्मित J-10CE लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल करती है, जिन्हें AVIC की सहयोगी कंपनी बनाती है।