Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 13-05-2026

पंत की कप्तानी में भी प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी हत्याकांड की जांच अब CBI के हाथ

सीएम बनते ही विजय का बड़ा फैसला

22 लाख छात्रों का भविष्य संकट में

एलपीजी : तनाव के बीच भारत पहुंचा कच्चे तेल का टैंकर: सुरक्षित मुंद्रा पोर्ट पहुंचा ‘जग लाडकी’

Munesh Kumar Shukla Wed, Mar 18, 2026

देश में एलपीजी सप्लाई की कमी के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय झंडे वाला तेल टैंकर ‘जग लाडकी’ लगभग 80,800 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर बुधवार को गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंच गया। यह टैंकर संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह बंदरगाह से रवाना हुआ था।

गौरतलब है कि यह जहाज उस हमले के ठीक एक दिन बाद फुजैराह से निकला, जब वहां के तेल टर्मिनल को निशाना बनाया गया था और कुछ समय के लिए संचालन प्रभावित हुआ था। 14 मार्च 2026 को जब ‘जग लाडकी’ सिंगल पॉइंट मूरिंग पर कच्चा तेल लोड कर रहा था, उसी दौरान यह हमला हुआ।

भारत सरकार के अनुसार, जहाज रविवार सुबह भारतीय समयानुसार 10:30 बजे सुरक्षित रूप से फुजैराह से रवाना हुआ था। इसमें ‘मुरबान’ किस्म का कच्चा तेल लदा है, जो अब भारत पहुंच चुका है।

यह भी उल्लेखनीय है कि ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ के बाद यह तीसरा भारतीय जहाज है, जो संघर्ष प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकलकर भारत पहुंचा है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इन जहाजों का सुरक्षित आना काफी अहम माना जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही का भरोसा दिया है। हालांकि, उसने यूएई के बंदरगाह क्षेत्रों को लेकर संभावित हमलों की चेतावनी भी जारी की है।

इसी बीच, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि मौजूदा हालात में अमेरिका और इजराइल के जहाजों के लिए यह महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें