Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 13-05-2026

पंत की कप्तानी में भी प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी हत्याकांड की जांच अब CBI के हाथ

सीएम बनते ही विजय का बड़ा फैसला

22 लाख छात्रों का भविष्य संकट में

डोनाल्ड ट्रंप : डोनाल्ड ट्रंप का 20 तेल टैंकर भेजने का दावा

Munesh Kumar Shukla Mon, Mar 30, 2026

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण कड़ा कर दिया है। ईरान अब केवल उन्हीं देशों के जहाजों को गुजरने की अनुमति दे रहा है, जिन्हें वह “मित्र राष्ट्र” मानता है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है।

इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि ईरान ने अमेरिका के लिए तेल से लदे 20 बड़े जहाज इस जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी है। उन्होंने ‘एयर फोर्स वन’ पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह कदम “सम्मान के संकेत” के रूप में उठाया गया है और यह प्रक्रिया शुरू होकर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी।

ट्रंप के मुताबिक, पहले ईरान 10 जहाज भेजने पर सहमत हुआ था, लेकिन बाद में इस संख्या को बढ़ाकर 20 कर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच सीधे और दूतों के माध्यम से बातचीत जारी है, हालांकि इसके साथ ही सैन्य कार्रवाई भी चल रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि हालिया हमलों में ईरान के कई ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है और उसकी नौसेना व वायुसेना को भारी क्षति हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ईरान अब समझौते के लिए तैयार नजर आ रहा है।

ट्रंप ने एक बार फिर बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए 2015 के परमाणु समझौते की आलोचना करते हुए इसे “सबसे खराब सौदा” बताया। उनका कहना है कि अगर वह समझौता जारी रहता, तो ईरान अब तक परमाणु हथियार हासिल कर चुका होता। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका अब एक नया और सख्त समझौता चाहता है, जिससे ईरान की परमाणु और सैन्य क्षमताओं पर पूरी तरह नियंत्रण रखा जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें