Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 13-05-2026

पंत की कप्तानी में भी प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी हत्याकांड की जांच अब CBI के हाथ

सीएम बनते ही विजय का बड़ा फैसला

22 लाख छात्रों का भविष्य संकट में

डोनाल्ड ट्रंप : डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान-अभी पीछे हटे तो इसे फिर बनने में लगेंगे 10 साल

Munesh Kumar Shukla Mon, Mar 16, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी हमलों के कारण ईरान की सेना को भारी नुकसान हुआ है और देश को दोबारा सैन्य रूप से खड़ा होने में कम से कम एक दशक लग सकता है। हालांकि उन्होंने अभी संघर्ष के पूरी तरह खत्म होने या जीत की आधिकारिक घोषणा करने से इनकार किया है।

दरअसल, ज्वाइंट बेस एंड्रयूज जाते समय एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह युद्ध समाप्त होने की घोषणा करने के लिए तैयार हैं। इस पर उन्होंने कहा कि अभी ऐसा कहने की कोई वजह नहीं है। ट्रंप ने कहा, “मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि ईरान बुरी तरह तबाह हो चुका है। हमने उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया है। अगर हम अभी पीछे भी हट जाएं, तो उन्हें फिर से खड़ा होने में 10 साल या उससे ज्यादा समय लग सकता है।”

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी सैन्य अभियानों ने ईरान को सैन्य रूप से लगभग हरा दिया है। उनके मुताबिक ईरान की वायु सेना और वायु रक्षा प्रणालियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब ईरान के पास प्रभावी एयर डिफेंस सिस्टम नहीं बचा है।

इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी बताया कि इस सैन्य अभियान के दौरान ईरान के कई बड़े सैन्य नेताओं को भी निशाना बनाया गया है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि अभी स्थिति पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है और ईरान की ओर से सीमित पलटवार की संभावना बनी हुई है।

ट्रंप के इस बयान के बाद मध्य-पूर्व में जारी तनाव और अधिक चर्चा में आ गया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें