Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 13-05-2026

पंत की कप्तानी में भी प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी हत्याकांड की जांच अब CBI के हाथ

सीएम बनते ही विजय का बड़ा फैसला

22 लाख छात्रों का भविष्य संकट में

जयशंकर : कूटनीति का असर, ईरान ने भारतीय जहाजों को होर्मुज से गुजरने दी अनुमति

Munesh Kumar Shukla Thu, Mar 12, 2026

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, विदेश मंत्री एस. जयशंकर की कूटनीतिक पहल के बाद ईरान ने भारतीय जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है।

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है। वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की बड़ी आपूर्ति इसी मार्ग से होती है। हाल के दिनों में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण इस क्षेत्र में अनिश्चितता बढ़ गई थी।

इस स्थिति को देखते हुए भारत ने कूटनीतिक स्तर पर सक्रिय पहल की। सूत्रों के अनुसार विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत कर भारत की चिंताओं से अवगत कराया।

बताया जा रहा है कि बातचीत के बाद ईरान ने भरोसा दिलाया है कि भारतीय व्यापारिक जहाजों को इस समुद्री मार्ग से गुजरने में कोई बाधा नहीं दी जाएगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और तेल व गैस की आपूर्ति पर संभावित संकट टल जाएगा।

सरकार इस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे भी कूटनीतिक स्तर पर बातचीत जारी रखने की रणनीति पर काम कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें