Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

15th May 2026

BREAKING NEWS

टेलीग्राम से पहुंचा पेपर; CBI ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

F-16 लड़ाकू विमानों ने दी एयर एस्कॉर्ट

भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी

‘सोशल मीडिया पर हर किसी पर हमला करने वाले परजीवी बढ़ रहे हैं’

बोली- ‘डबल इंजन नहीं, डबल जुमला सरकार’

बांग्लादेश : चुनाव में हिंसा: जमात से झड़प में BNP नेता की मौत, पोलिंग बूथ पर बमबारी

Munesh Kumar Shukla Thu, Feb 12, 2026

शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद बांग्लादेश में पहली बार आम चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए गुरुवार (12 फरवरी 2026) को मतदान जारी है, इस बीच हिंसा की खबरें सामने आई हैं। गोपालगंज और मुंशीगंज में मतदान केंद्रों के बाहर देसी बम फेंके गए, जिससे कई लोग घायल हो गए। वहीं खुलना में जमात-ए-इस्लामी के साथ झड़प में BNP नेता की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश के गोपालगंज सदर इलाके में पोलिंग बूथ के बाहर हुए बम धमाके में दो अंसार जवान (अर्द्धसैनिक बल) और एक 14 साल की लड़की घायल हो गई। वहीं मुंशीगंज-3 में धमाके के बाद कुछ समय के लिए वोटिंग रोक दी गई थी, जिसे बाद में फिर से शुरू किया गया। इसके अलावा, खुलना में जमात-ए-इस्लामी और BNP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के दौरान BNP नेता मोहिबुज्जमान कोच्चि की मौत हो गई। BNP का आरोप है कि उन्हें धक्का दिया गया, जबकि जमात का दावा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। यह चुनाव साल 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद हो रहे हैं, जो देश के लिए बड़ी राजनीतिक परीक्षा माने जा रही हैं। इस बार मुकाबला मुख्य रूप से बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और 11 दलों के गठबंधन का नेतृत्व कर रही जमात-ए-इस्लामी के बीच है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें