Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

15th May 2026

BREAKING NEWS

टेलीग्राम से पहुंचा पेपर; CBI ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

F-16 लड़ाकू विमानों ने दी एयर एस्कॉर्ट

भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी

‘सोशल मीडिया पर हर किसी पर हमला करने वाले परजीवी बढ़ रहे हैं’

बोली- ‘डबल इंजन नहीं, डबल जुमला सरकार’

यूएई में PM मोदी का भव्य स्वागत, : F-16 लड़ाकू विमानों ने दी एयर एस्कॉर्ट

Munesh Kumar Shukla Fri, May 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दौरे के दौरान उन्हें खास सम्मान दिया गया। शुक्रवार को जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी का विमान यूएई के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ, वहां की वायु सेना के एफ-16 लड़ाकू विमानों ने उनकी अगवानी करते हुए एयर एस्कॉर्ट प्रदान किया।

यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी ‘डब्ल्यूएएम’ के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के विमान के प्रवेश करते ही सैन्य विमानों ने उसका स्वागत किया। रिपोर्ट में बताया गया कि स्क्वाड्रन लीडर ने प्रधानमंत्री के विमान को हवाई अड्डे तक एस्कॉर्ट करने की अनुमति भी मांगी थी।

अबू धाबी पहुंचने पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह स्वागत भारत और यूएई के बीच मजबूत रिश्तों और गहरी मित्रता का प्रतीक माना जा रहा है।

राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज आपकी वायु सेना ने जिस तरह मेरी अगवानी की, वह भारत के लोगों के लिए सम्मान की बात है। काफी समय से हमारी फोन पर बातचीत हो रही थी, लेकिन मैं व्यक्तिगत रूप से आपसे मिलने के लिए उत्सुक था। आज आपसे मिलकर मुझे बेहद खुशी हुई।”

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर भी यूएई के राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “मैं अपने भाई और यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का अबू धाबी हवाई अड्डे पर मेरे विशेष स्वागत के लिए हृदय से धन्यवाद करता हूं।”

भारत और यूएई के बीच हाल के वर्षों में रणनीतिक, आर्थिक और रक्षा सहयोग लगातार मजबूत हुआ है। पीएम मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूती देने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें