डोनाल्ड ट्रंप सुरक्षित : व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग से हड़कंप
Munesh Kumar Shukla Sun, Apr 26, 2026
वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में आयोजित प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शनिवार रात अचानक फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना स्थानीय समयानुसार रात करीब 8:30 बजे हुई, जब कार्यक्रम में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वांस और कैबिनेट के कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे।
फायरिंग की आवाज सुनते ही पूरे बॉलरूम में हड़कंप मच गया। शुरुआत में कई लोगों को लगा कि यह बर्तनों के गिरने की आवाज है, लेकिन कुछ ही सेकंड में स्थिति स्पष्ट हो गई और लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मेजों के नीचे छिपकर खुद को सुरक्षित करने की कोशिश की।
सुरक्षा एजेंसियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की और डोनाल्ड ट्रंप समेत सभी वीआईपी मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कार्यक्रम में मौजूद भारतीय पत्रकार रीना भारद्वाज ने बताया कि सुरक्षाकर्मी हथियारों के साथ तेजी से सक्रिय हो गए और पूरे क्षेत्र को अपने नियंत्रण में ले लिया।
इसके बाद एक-एक कर कैबिनेट के सभी सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। घटना के बाद आयोजकों की ओर से कार्यक्रम को दोबारा शुरू करने की बात कही गई, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन