Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

15th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 15-05-2026

सीबीआई के रडार पर कई संदिग्ध

15 जून से शुरू होंगी जेवर एयरपोर्ट की उड़ानें

विजय सरकार जल्द जारी करेगी 1000 रुपये की मई किस्त

बगावत से कमजोर हुई पलानीस्वामी की पकड़

ईरान : ईरान की डिमोना परमाणु केंद्र पर हमले की चेतावनी

Munesh Kumar Shukla Thu, Mar 5, 2026

मध्य पूर्व में ईरान, इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच बढ़ते टकराव ने क्षेत्रीय तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। इस बीच इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज और अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के बीच फोन पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई। इस बातचीत में अमेरिका ने इजरायल को अपना मजबूत समर्थन दोहराया और युद्ध को निर्णायक परिणाम तक पहुंचाने की बात कही।इजरायल के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बातचीत के दौरान काट्ज ने ईरान के हमलों में मारे गए छह अमेरिकी सैनिकों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इजरायल अमेरिकी सैनिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव सहायता करता रहेगा। काट्ज ने अमेरिका के समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गया है।काट्ज ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच ईरान के खिलाफ बढ़ता सहयोग क्षेत्रीय ही नहीं बल्कि वैश्विक राजनीति को भी प्रभावित कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी समर्थन, खासकर ईरानी मिसाइल हमलों से इजरायली नागरिकों की सुरक्षा में, बेहद अहम साबित हो रहा है।इस बातचीत में हेगसेथ ने भी इजरायल की सेना की क्षमताओं की सराहना की और दोनों देशों की सेनाओं के बीच मजबूत तालमेल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से युद्ध के लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिल रही है। हेगसेथ ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “इसे अंजाम तक पहुंचाओ, हम तुम्हारे साथ हैं।”दूसरी ओर, ईरान ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर अमेरिका और इजरायल ने ईरान की सत्ता को गिराने की कोशिश की, तो वह इजरायल के डिमोना परमाणु केंद्र पर हमला कर सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें