‘1.4 करोड़ लोग कुर्बानी को तैयार’ : ईरान का अमेरिका को सख्त संदेश
Munesh Kumar Shukla Tue, Apr 7, 2026
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बड़ा दावा किया है कि करीब 1.4 करोड़ लोग देश के लिए अपनी जान देने को तैयार हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है।
राष्ट्रपति ने कहा कि देश के लोग हर परिस्थिति में राष्ट्र के साथ खड़े हैं और जरूरत पड़ने पर बलिदान देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने खुद भी यह दोहराया कि वे देश के लिए हर समय समर्पित हैं।
हालांकि, विशेषज्ञ इस दावे को रणनीतिक बयान मान रहे हैं। उनका कहना है कि यह अमेरिका पर दबाव बनाने और संभावित सैन्य कार्रवाई को रोकने का प्रयास हो सकता है। ईरान के अंदर भी सरकार के खिलाफ असंतोष देखा गया है, ऐसे में यह बयान आंतरिक एकता दिखाने की कोशिश भी हो सकता है।
विज्ञापन