Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

26th October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

मिडिल-ईस्ट तनाव : ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हुई मौत

Munesh Kumar Shukla Sun, Mar 1, 2026

मिडिल-ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इजराइल और अमेरिका ने पिछले 24 घंटे में ईरान पर 1,200 से अधिक बम गिराए। इजराइली वायुसेना के मुताबिक, इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है।खामेनेई के ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर शनिवार को 30 मिसाइलों से हमला किया गया। इस हमले में उनकी बेटी, दामाद, बहू और पोती के साथ-साथ कॉम्प्लेक्स में मौजूद लगभग 40 कमांडर्स भी मारे गए। हमले के समय खामेनेई कमांडर्स के साथ मीटिंग कर रहे थे।इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार देर रात खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि की। इसके कुछ देर बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी उनके मारे जाने का दावा किया। रविवार सुबह ईरानी सरकारी मीडिया एजेंसियों ‘तसनीम’ और ‘फार्स’ ने इस घटना की पुष्टि की।ईरानी सेना ने बयान जारी कर कहा कि वह सबसे खतरनाक अभियान की शुरुआत करने जा रही है। ईरान ने इजराइल समेत मिडिल-ईस्ट के कई देशों में हमले शुरू कर दिए हैं। इजराइल में हुए एक हमले में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है।हालात इतने तनावपूर्ण हैं कि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस संघर्ष का असर न केवल मिडिल-ईस्ट बल्कि वैश्विक सुरक्षा और तेल आपूर्ति पर भी पड़ सकता है।