Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

15th May 2026

BREAKING NEWS

टेलीग्राम से पहुंचा पेपर; CBI ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

F-16 लड़ाकू विमानों ने दी एयर एस्कॉर्ट

भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी

‘सोशल मीडिया पर हर किसी पर हमला करने वाले परजीवी बढ़ रहे हैं’

बोली- ‘डबल इंजन नहीं, डबल जुमला सरकार’

मोदी कैबिनेट : केरल अब ‘केरलम’ कहलाएगा मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Munesh Kumar Shukla Tue, Feb 24, 2026

नई पीएमओ बिल्डिंग सेवातीर्थ में मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की पहली बैठक में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य केरल का नाम बदलकर “केरलम” करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।यह फैसला राज्य विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव के आधार पर लिया गया है। अप्रैल–मई में संभावित विधानसभा चुनावों से पहले केरल विधानसभा ने 24 जून 2024 को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से राज्य का नाम आधिकारिक रूप से “केरलम” करने की अपील की थी।इससे पहले अगस्त 2023 में भी ऐसा ही प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुछ तकनीकी बदलाव सुझाए थे। इसके बाद संशोधित प्रस्ताव दोबारा केंद्र को भेजा गया।इस निर्णय को राजनीतिक और सांस्कृतिक रूप से अहम माना जा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यह प्रस्ताव सदन में पेश किया था। उन्होंने कहा था कि मलयालम भाषा में राज्य को “केरलम” कहा जाता है और यही नाम उसकी सांस्कृतिक पहचान को सही रूप में दर्शाता है।उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के समय से ही मलयालम भाषी क्षेत्रों को एकीकृत कर एक संयुक्त “केरलम” की मांग उठती रही है। हालांकि संविधान की पहली अनुसूची में राज्य का नाम “केरल” दर्ज है, इसलिए नाम परिवर्तन के लिए संसद में विधेयक लाया जाएगा। संसद से पारित होने और अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य का आधिकारिक नाम “केरलम” हो जाएगा।यह निर्णय राज्य की भाषाई और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें