BSF : पंजाब बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर
Munesh Kumar Shukla Tue, Mar 10, 2026
पंजाब के खेमकरण सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। यह घटना बॉर्डर पोस्ट कालिया और नूर वाला के बीच हुई, जहां बीएसएफ की 142 बटालियन के जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी।
जानकारी के मुताबिक घुसपैठिया कंटीली तार के पास आकर भारत में हेरोइन तस्करी की कोशिश कर रहा था। जवानों ने उसे चेतावनी दी, लेकिन न रुकने पर गोली चला दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव के पास से कुछ संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ है।
बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान कुछ अन्य पाकिस्तानी तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। फिलहाल संबंधित थाना वल्टोहा की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए पट्टी के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
सीमा सुरक्षा बल और पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि हाल के दिनों में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए और अन्य तरीकों से हेरोइन तस्करी की घटनाएं बढ़ी हैं। बॉर्डर पर सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन