ऊर्जा संकट से जूझता पाकिस्तान : रात 8 बजे बंद होंगे बाजार, शादी-ब्याह पर भी सख्ती
Munesh Kumar Shukla Tue, Apr 7, 2026
गंभीर आर्थिक और ऊर्जा संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान ने देशभर में सख्त ऊर्जा बचत उपाय लागू करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब बाजार, मॉल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान रात 8 बजे तक ही खुले रहेंगे।
यह फैसला पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद और अन्य क्षेत्रों में लागू होगा। हालांकि कुछ प्रमुख शहरों में सीमित छूट दी गई है। इसके अलावा, खानपान से जुड़े व्यवसायों को रात 10 बजे तक संचालन की अनुमति होगी।
सबसे सख्त कदम शादी समारोहों को लेकर उठाया गया है। अब मैरिज हॉल और निजी समारोह भी रात 10 बजे के बाद आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। सरकार का कहना है कि यह निर्णय बिजली बचाने और आर्थिक दबाव को कम करने के लिए जरूरी है।
हालांकि, व्यापारियों और आम नागरिकों के बीच इस फैसले को लेकर असंतोष भी देखा जा रहा है। उनका कहना है कि इससे कारोबार पर असर पड़ेगा, खासकर छोटे व्यापारियों को नुकसान होगा। बावजूद इसके, सरकार इसे देशहित में जरूरी कदम बता रही है।
विज्ञापन