Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

: डायमंड लीग ट्राफी जीतकर नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास

  ज्यूरिख: डायमंड लीग 2022 जीतकर नीरज चोपड़ा ने  रचा इतिहास।

डायमंड लीग 2022 में नीरज चोपड़ा ने पहला स्थान प्राप्त किया ।

नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 88.44 मीटर का थ्रो दर्ज किया और इसके बाद वह डायमंड लीग 2022 के फाइनल में पहले स्थान पर रहे। वहीं 88.44 मीटर के बाद उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 88 मीटर और चौथे प्रयास में 86.11 मीटर का थ्रो किया। [video width="1280" height="720" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2022/09/QWa8XnSawPE6-5lU.mp4"][/video]
नीरज चोपड़ा ने गुरुवार को ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल में पहला स्थान हासिल करते हुए इतिहास रच दिया। नीरज चोपड़ा डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 88.44 मीटर भाला फेंक चेक गणराज्य के जैकब वादलेच्चो को पछाड़ा। उन्होंने पांचवें प्रयास में 86.94 मीटर भाला फेंका ।                                                            नीरज की पहली थ्रो फाउल गई, जबकि दूसरी थ्रो ने 88.44 मीटर की दूरी नापी, जो उन्हें खिताब दिलाने के लिए काफी थी दूसरी थ्रो में ही  स्वर्ण पदक जीता।तीसरी थ्रो 88, चौथी 86.11, पांचवीं 87 और छठी अंतिम थ्रो 83.6 मीटर फेंकी। वादलेच्चो ने नीरज के साथ ओलंपिक में पदक जीता था।जर्मनी के जूलियन वेबर 83.73 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस जीत के साथ नीरज ने 23.98 लाख रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की साथ ही डायमंड ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया। जीत के बाद नीरज ने ट्रॉफी के साथ तिरंगे को ओढ़ लिया। इसके बाद सभी विजेताओं को डायमंड ट्रॉफी के साथ ट्रैक पर कार से घुमाया गया, जिसमें नीरज भी शामिल थे।86.94 मीटर के साथ चेक गणराज्य के जैकब दूसरे स्थान पर रहे।