Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

27th March 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-03-2026

15 सेकंड के सायरन से दुनिया को दिखाया खतरे का सच

28 मार्च को देश को मिलेगा नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा से उड़ान भरेगा विकास

क्लास में छात्रा को प्रपोज करना पड़ा भारी, प्रोफेसर की पिटाई के बाद नौकरी गई

करोड़ों का राशन गायब, गरीबों तक नहीं पहुंचा हक

नेपाल : नेपाल को मिला सबसे युवा प्रधानमंत्री, बालेन शाह ने संभाली कमान खबर:

Munesh Kumar Shukla Fri, Mar 27, 2026

नेपाल की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। 35 वर्षीय बालेन्द्र शाह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया। शपथ लेने के बाद उन्होंने अपने पहले संदेश को एक रैप गाने के जरिए जारी किया, जिसमें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, सिस्टम में बदलाव और युवाओं की भूमिका पर जोर दिया गया।

बालेन शाह की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने 5 मार्च को हुए चुनाव में जीत हासिल की थी। कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने नई सरकार को लेकर उम्मीद जताई और कहा कि अब देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है तथा भ्रष्टाचार खत्म करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल का विस्तार भी शुरू हो गया है। सुधन गुरुंग को गृह मंत्री बनाया गया है, जो देश की आंतरिक सुरक्षा संभालेंगे, जबकि शिशिर खनाल को विदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

बालेन शाह इससे पहले काठमांडू के मेयर रह चुके हैं। उन्होंने दिसंबर में अपने पद से इस्तीफा देकर सक्रिय रूप से राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा था।

खास बात यह है कि बालेन मधेश क्षेत्र से आने वाले पहले प्रधानमंत्री बने हैं। यह क्षेत्र नेपाल के दक्षिण में भारत की सीमा से लगा हुआ है और लंबे समय से राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चा में रहा है। ऐसे में उनका प्रधानमंत्री बनना देश के राजनीतिक संतुलन के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें