इटली में 12 टन KitKat चोरी : Nestlé ने की पुष्टि, सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना
Munesh Kumar Shukla Mon, Mar 30, 2026
यूरोप में मशहूर चॉकलेट ब्रांड KitKat की एक बड़ी खेप चोरी होने का मामला सामने आया है। इसकी पुष्टि खुद इसकी पेरेंट कंपनी Nestlé ने की है। कंपनी के अनुसार, 12 टन से ज्यादा KitKat चॉकलेट बार मध्य इटली से पोलैंड ले जाते समय रास्ते में चोरी हो गए।
KitKat ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बयान जारी करते हुए बताया कि यह घटना ट्रांजिट के दौरान हुई। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस चोरी से ग्राहकों की सुरक्षा पर कोई खतरा नहीं है और सप्लाई चेन पर भी इसका कोई असर नहीं पड़ा है। फिलहाल कंपनी स्थानीय प्रशासन और सप्लाई चेन पार्टनर्स के साथ मिलकर मामले की जांच कर रही है।
Nestlé के एक प्रवक्ता ने हल्के-फुल्के अंदाज में चोरों के “बेहतरीन टेस्ट” की बात कही, लेकिन साथ ही यह भी माना कि इस तरह की घटनाएं अब इंडस्ट्री में बढ़ती जा रही हैं। यह चोरी ऐसे समय पर हुई है, जब यूरोप में ईस्टर का त्योहार करीब है और ‘चॉकलेट हंट’ जैसी परंपराएं जोरों पर होती हैं।
घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स मजाकिया अंदाज में इस चोरी पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं—किसी ने इसे “ब्रेक टाइम का फायदा” बताया, तो किसी ने कहा कि “ऐसी चोरी पहले कभी नहीं देखी।”
विज्ञापन