मिडिल ईस्ट तनाव : होर्मुज स्ट्रेट पर बयान को लेकर पाकिस्तान का अमेरिका पर तंज, मिडिल ईस्ट तनाव और गहराया
Munesh Kumar Shukla Thu, Mar 26, 2026
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने वैश्विक राजनीति और ऊर्जा बाजार को गंभीर संकट में डाल दिया है। अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद क्षेत्र में संघर्ष तेज हो गया है, जिसमें कई देश अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होते दिख रहे हैं।
इस बीच पाकिस्तान ने खुद को शांति स्थापित करने वाले मध्यस्थ के रूप में पेश करने की कोशिश की है, लेकिन साथ ही उसने अमेरिका की रणनीति पर सवाल भी उठाए हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका के रुख पर तंज कसा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा कि युद्ध का उद्देश्य अब होर्मुज स्ट्रेट को खोलना बताया जा रहा है, जबकि यह पहले से ही खुला था। उनके इस बयान को अमेरिका की बदलती रणनीति पर सीधा कटाक्ष माना जा रहा है।
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि युद्ध के उद्देश्यों में स्पष्टता की कमी है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। पाकिस्तान एक ओर खुद को जिम्मेदार देश के रूप में पेश कर तनाव कम करने की बात कर रहा है, वहीं ऐसे बयानों के चलते उसकी कूटनीतिक भूमिका भी चर्चा में बनी हुई है।
विज्ञापन