Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 13-05-2026

पंत की कप्तानी में भी प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी हत्याकांड की जांच अब CBI के हाथ

सीएम बनते ही विजय का बड़ा फैसला

22 लाख छात्रों का भविष्य संकट में

LPG किल्लत : LPG किल्लत के बीच प्रीमियम पेट्रोल महंगा, आम आदमी पर बढ़ा दबाव

Munesh Kumar Shukla Fri, Mar 20, 2026

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी साफ दिखाई देने लगा है। ईरान संकट के चलते जहां एक ओर देश के कई हिस्सों में LPG सिलेंडर की किल्लत और लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, वहीं दूसरी ओर तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी कर आम लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

20 मार्च 2026 को तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रीमियम पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी की है। BPCL के ‘स्पीड’ और IOCL के ‘XP95’ जैसे प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2.09 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है।

हालांकि, फिलहाल साधारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे थोड़ी राहत जरूर मिली है। लेकिन वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत 108 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने और LPG सप्लाई चेन प्रभावित होने से आने वाले दिनों में और महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव इसी तरह जारी रहा, तो इसका सीधा असर ईंधन की कीमतों और आम लोगों के खर्च पर पड़ेगा। ऐसे में आने वाले समय में ‘एनर्जी क्राइसिस’ और गहराने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन

जरूरी खबरें