Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 13-05-2026

पंत की कप्तानी में भी प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी हत्याकांड की जांच अब CBI के हाथ

सीएम बनते ही विजय का बड़ा फैसला

22 लाख छात्रों का भविष्य संकट में

रिलायंस : रिलायंस का बड़ा दांव, अमेरिका में 300 बिलियन डॉलर निवेश

Munesh Kumar Shukla Wed, Mar 11, 2026

भारतीय उद्योग जगत की दिग्गज कंपनी रिलायंस अमेरिका में करीब 300 बिलियन डॉलर का बड़ा निवेश करने जा रही है। यह जानकारी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी औद्योगिक डील में से एक बताया है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस निवेश के तहत अमेरिका में एक अत्याधुनिक रिफाइनरी स्थापित की जाएगी। इसे “फर्स्ट रिफाइनिंग” प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया की सबसे साफ और आधुनिक रिफाइनरियों में से एक होगी, जिसमें अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होगा।

डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अमेरिका में टैक्स में कटौती और परमिट प्रक्रिया को आसान बनाए जाने के कारण बड़ी वैश्विक कंपनियां यहां निवेश करने के लिए आकर्षित हो रही हैं। रिलायंस का यह निवेश भी इसी नीति का परिणाम माना जा रहा है।

इस परियोजना के शुरू होने से हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। साथ ही अमेरिका के ऊर्जा क्षेत्र को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह निवेश न केवल रिलायंस के वैश्विक विस्तार को मजबूत करेगा बल्कि भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक संबंधों को भी नई दिशा देगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें