Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

14th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

परिसीमन बिल पर समर्थन की अटकलों से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत

NASA का ऐतिहासिक कदम : ‘आर्टेमिस-2’ मिशन के साथ इंसानों की चांद की ओर वापसी

Munesh Kumar Shukla Fri, Apr 3, 2026

नासा ने 2 अप्रैल को अपने महत्वाकांक्षी ‘आर्टेमिस-2’ मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। यह मिशन सुबह 4:05 बजे स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट के जरिए ओरियन स्पेसक्राफ्ट में सवार चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ चांद की ओर रवाना हुआ।

यह ऐतिहासिक लॉन्च केनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा से किया गया। इस मिशन के साथ लगभग पांच दशक बाद इंसानों की चांद के आसपास वापसी हो रही है।

गौरतलब है कि साल 1972 में अपोलो-17 मिशन के बाद यह पहला मौका है जब कोई मानव मिशन पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) से बाहर जाकर चांद के करीब पहुंचेगा।

इस मिशन के तहत चारों अंतरिक्ष यात्री चांद के चारों ओर परिक्रमा करेंगे और फिर सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौटेंगे। यह पूरा मिशन करीब 10 दिनों का होगा।

‘आर्टेमिस-2’ मिशन को भविष्य में इंसानों को चांद पर उतारने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जो अंतरिक्ष अन्वेषण के नए युग की शुरुआत कर सकता है।