Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 13-05-2026

पंत की कप्तानी में भी प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी हत्याकांड की जांच अब CBI के हाथ

सीएम बनते ही विजय का बड़ा फैसला

22 लाख छात्रों का भविष्य संकट में

रुपया : रुपया ऐतिहासिक गिरावट पर: डॉलर के मुकाबले 93.94 के ऑल-टाइम लो पर पहुंचा

Munesh Kumar Shukla Mon, Mar 23, 2026

शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया लगातार दबाव में बना रहा और 41 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.94 के अपने नए ऑल-टाइम लो पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के साथ-साथ मजबूत डॉलर ने रुपये को और कमजोर कर दिया है।

इंटरबैंक फॉरेक्स मार्केट में रुपया 93.84 पर खुला और थोड़ी ही देर में गिरकर 93.94 तक पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर 93.53 के मुकाबले 41 पैसे की गिरावट है। इससे पहले शुक्रवार को भी रुपया पहली बार 93 के पार गया था और 64 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था।

फॉरेक्स ट्रेडर्स के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने रुपये पर अतिरिक्त दबाव बनाया है। भारत खाड़ी देशों से आयात होने वाले तेल के लिए अब प्रति बैरल करीब 50 डॉलर अधिक चुका रहा है, जिससे आयात बिल बढ़ा है और डॉलर की मांग तेज हुई है।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी हेड और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनिल कुमार भंसाली के अनुसार, बाजार में डॉलर की भारी मांग के कारण रुपया तेजी से गिरा है। उन्होंने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अलग-अलग स्तरों पर मौजूद रहा, लेकिन डॉलर की अधिक मांग के चलते रुपये को गिरने दिया गया।

इसके अलावा, घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और विदेशी निवेशकों (FPI) की लगातार बिकवाली ने भी रुपये को कमजोर किया है। जोखिम से बचने की प्रवृत्ति के कारण निवेशक भारतीय बाजारों से पैसा निकालकर सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें